5,000mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme C3i
रियलमी सी3आई स्मार्टफोन वियतनाम में हुआ लॉन्चयूजर्स को मिली 5,000 एमएएच की बैटरीशुरुआती कीमत है VND 25,90,000 (करीब 8,500 रुपये)

विस्तार
स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी (Realme) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार अपने शानदार हैंडसेट सी3आई (Realme C3i) को वियतनाम में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में वॉटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हिलियो जी70 प्रोसेसर मिला है। आपको बता दें कि कंपनी इस स्मार्टफोन के बेस मॉडल रियलमी सी3 को फरवरी में ग्लोबली पेश किया था।
कंपनी ने रियलमी सी3आई स्मार्टफोन को 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। इस स्मार्टफोन के पहले वेरिएंट की कीमत VND 25,90,000 (करीब 8,500 रुपये) है। हालांकि, इसके 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। वहीं, इस स्मार्टफोन को रेड Ribbon और ग्रीन Ice कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
रियलमी सी3आई स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,600 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हिलियो जी70 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।