Xiaomi Redmi 9 के दो नए वेरिएंट से उठा पर्दा, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 24 Jun 2020 04:42 PM IST
सार

रेडमी 9 स्मार्टफोन दो नए रैम वेरिएंट हुए लॉन्चयूजर्स को दोनों वेरिएंट में मिलेगी 128 जीबी स्टोरेजशुरुआती कीमत 999 चीनी युआन (करीब 1,100 रुपये)

विज्ञापन
Xiaomi Redmi 9 smartphone launched with 4 and 6 gb ram variant know price and specifications
Redmi 9 - फोटो : KaroulSahil

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपने लेटेस्ट डिवाइस रेडमी 9 (Redmi 9) के दो नए रैम वेरिएंट चीन में लॉन्च कर दिए हैं। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को घरेलू बाजार में उतारा गया है, जबकि इसका 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल चीन में पहले से मौजूद है। आपको बता दें कि कंपनी ने रेडमी 9 स्मार्टफोन को सबसे पहले यूरोप में पेश किया था।

    कंपनी ने रेडमी 9 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 1,100 रुपये) और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 1,199 (करीब 13,000 रुपये) है, जबकि इसके पहले से मौजूद 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,500 रुपये) है। वहीं, इस स्मार्टफोन को कार्बन ब्लैक, Mordecin, Neon ब्लू और Lotus Root Powder कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    रेडमी 9 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटेक हिलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें