इस दिन से होगी जियो फोन की डिलीवरी, दूसरी बुकिंग भी होगी जल्द शुरू

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Nov 2017 11:10 AM IST
Reliance Jio phones likely to be delivered by end of November
Jio Phone

    जियो फोन की डिलीवरी पर देश के करीब 60 लाख लोगों की नजर है। कंपनी के बयान के मुताबिक 60 लाख से ज्यादा लोगों ने जियो फोन की बुकिंग की है।

    बुकिंग के बाद से लोग फोन का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जियो फोन की डिलीवरी नवंबर के अंत तक शुरू होगी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कई छोटे शहरों के रिटेलर्स के बाद फोन पहुंच भी गया है और फोन की डिलीवरी भी शुरू हो गई है।

    इसके अलावा अभी हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रिलायंस ने जियो फोन का प्रोडक्शन बंद कर दिया है और कंपनी सस्ते स्मार्टफोन की तैयारी कर रही है। इसके लिए गूगल जैसी कंपनियों से बात की जा रही है।

    ये भी पढ़ेंः जियो फोन समेत ये हैं भारत में मिलने वाले चार 4G VoLTE फीचर फोन

    इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि उसने फोन का प्रोडक्शन बंद नहीं किया है और वह ग्राहकों को फोन देने के लिए प्रतिबद्ध है, हालांकि कंपनी ने इस मामले पर कुछ नहीं बोला कि वह सस्ते स्मार्टफोन के लिए तैयारी कर रही है या नहीं।

    जियो फोन की स्पेसिफिकेशन

    Jio Phone
    Jio Phone

    जियो फोन एक फीचर फोन है। इस फोन में 2.4 इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज का स्प्रिडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू, 512 एमबी रैम, 4 जीबी स्टोरेज, सिंगल सिम सपोर्ट, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 2000 एमएएच बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट है। फोन की कीमत 1,500 रुपये है, हालांकि तीन साल बाद पूरे पैसे कुछ शर्तों के साथ वापस भी मिल जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें