4100mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Nokia 2, कीमत 8,000रु. से कम

नोकिया 2 आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। आपको बता दें कि नोकिया 2 सबसे पहले भारत में लॉन्च हुआ है। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें 4100mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा दो दिन के बैकअप का है। नोकिया के इस फोन की कड़ी टक्कर शाओमी रेडमी 4ए और मोटो सी से होगी। तो आइए जानते हैं इस फोन के बारे में।
नोकिया 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Nokia 2 में 5 इंच की LTPS HD की डिस्प्ले है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 304 जीपीयू, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
फोन में 4100 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी। फोन डुअल सिम सपोर्ट और LTE एवं VoLTE सपोर्ट होगा। नवंबर के मध्य से फोन बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। फोन के कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 99 यूरो यानी करीब 7,412 रुपये होगी।