जियो फोन समेत ये हैं भारत में मिलने वाले चार 4G VoLTE फीचर फोन

रिलायंस के जियो फोन के बाजार में आने के साथ ही भारतीय मोबाइल बाजार में 4जी फीचर फोन का क्रेज देखने को मिल रहा है। जियो के बाद कई सारी कंपनियों ने सस्ता 4जी फोन पेश किए। वैसे आपको बता दें कि जियो फोन और बीएसएनएल -माइक्रोमैक्स के 4जी फीचर फोन के अलावा दूसरे 4जी फीचर फोन भी मार्केट में हैं। आइए देखते हैं।

Intex Turbo+ 4G
घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने इसी साल अगस्त में अपने इस 4जी फीचर फोन को पेश किया था। इस फोन में 4G LTE और VoLTE दोनों सपोर्ट है। इसके अलावा इस फोन में 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले, 2MP का रियर कैमरा, 0.3MP का फ्रंट कैमरा, 512MB रैम, 4 जीबी स्टोरेज, 2000mAh की बैटरी और फोन की कीीमत 1,999 रुपये है।

Lava Connect M1
यह फोन भी मेड इन इंडिया है। यह फोन 3,499 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसे 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में एंड्रॉयड के साथ-साथ Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 1.2GHz का क्वॉडकोर प्रोसेस, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 512MB रैम, 1750mAh की बैटरी और 0.3MP का रियर कैमरा है, हालांकि वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट कैमरा नहीं है।