Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन को खरीदने का शानदार मौक, मिलेंगे शानदार ऑफर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 05 May 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro smartphone sale today on amazon india and mi com know price offers and specs
Redmi Note 9 pro - फोटो : social media

    अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे है, तो यह खबर आपके लिए है। आज शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो (Redmi Note 9 Pro) की बंपर सेल है। इस स्मार्टफोन को खास ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी भारत सरकार द्वारा तय किए गए ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही की जाएगी। आपको बता दें कि कंपनी ने रेडमी नोट 9 प्रो और नोट 9 प्रो मैक्स को पिछले महीने भारतीय बाजार में उतारा था।

    कंपनी ने रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। इस स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: 13,999 रुपये और 16,999 रुपये है। वहीं, दूसरी तरफ ऑफर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई के ग्राहकों को डेबिट या क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का पंचहोल डिस्प्ले है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं, दूसरी तरफ इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,020 एमएएच की बैटरी मिली है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें