Oppo A92 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 05 May 2020 09:54 AM IST
Oppo A92 Smartphone Launched Know Price And Specifications
oppo a92 - फोटो : semenko_yuri-twiiter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने A सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस ए92 (Oppo A92) को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट, दमदार कैमरा और एचडी डिस्प्ले मिला है। हालांकि, कंपनी ने भारत समेत अन्य देशों में ओप्पो ए92 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले ओप्पो ए52 स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में पेश किया था।

    लेटेस्ट ओप्पो ए92 स्मार्टफोन की कीमत 1,199 मलेशियन रिंगिट (करीब 21,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को ट्विलाइट ब्लैक और शाइनिंग वाइट कलर ऑप्शन के साथ प्री-बुक किया जा सकेगा। वहीं, इस स्मार्टफोन की सेल 9 मई 2020 से शुरू हो जाएगी।

    कंपनी ने ओप्पो ए92 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    यूजर्स को ओप्पो ए92 स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, दूसरी तरफ इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें