Redmi Note 9 सीरीज 12 मार्च को होगी लॉन्च, मिलेंगे चार रियर कैमरे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Mon, 02 Mar 2020 06:22 PM IST
सार

12 मार्च को भारत में लॉन्च होगी Redmi Note 9 सीरीजRedmi Note 9 में मिलेंगे 4 रियर कैमरेॉफास्ट चार्जिंग का भी मिलेगा सपोर्ट

विज्ञापन
Redmi Note 9 Launch Date in India on March 12 Teased with Quad Rear Cameras
Redmi Note 9 Launch Date in India - फोटो : TWITTER

    विस्तार

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी, रेडमी की नई सीरीज को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। रेडमी नोट 9 (Redmi Note 9) को भारत में 12 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 9 की लॉन्चिंग की जानकारी कंपनी ने ट्वीट करके दी है और टीजर भी जारी किया है।

    टीजर के मुताबिक Redmi Note 9 सीरीज में चार रियर कैमरे मिलेंगे। कहा जा रहा है कि 12 मार्च को होने वाले इवेंट में Redmi Note 9 और Redmi Note 9 Pro को लॉन्च किया जाएगा जो कि रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो के अपग्रेडेड वर्जन होंगे। इन दोनों फोन की कीमत 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Oppo Reno 3 Pro से उठा पर्दा, फ्रंट में मिलेगा 44 मेगापिक्सल का डुअल पंचहोल कैमरा

    टीजर के मुताबिक फोन में चार रियर कैमरे होंगे जो एक स्क्वायर के आकार में होंगे। कैमरे की डिजाइन काफी हद तक Huawei Mate 20 Pro से मिलती है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया है कि Redmi Note 9 सीरीज के फोन में 90Hz की डिस्प्ले रीफ्रेश रेट मिलेगी। फोन की बिक्री अमेजन इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में फास्ट चार्जिंग मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो रेडमी नोट 9 सीरीज में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा, इसके बारे में शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने इसी साल जनवरी में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि इस प्रोसेसर के साथ शाओमी भारत में पहला फोन लॉन्च करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें