Oppo Reno 3 Pro से उठा पर्दा, फ्रंट में मिलेगा 44 मेगापिक्सल का डुअल पंचहोल कैमरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 02 Mar 2020 02:22 PM IST
Oppo Reno 3 Pro Launch In India With Four Camera Know Price And Specifications
oppo reno 3 pro - फोटो : amar ujala

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने नए साल की शुरुआत करते हुए रेनो सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन रेनो 3 प्रो (Oppo Reno 3 Pro) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में चार कैमरे, दमदार प्रोसेसर और बैटरी का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इस फोन को खास बनाने के लिए डॉल्बी एटमॉस और OSIE (ओप्पो स्क्रीन इमेज इंजन) दिया गया है। ओप्पो ने इससे पहले रेनो सीरीज के कई डिवाइसेज बाजार में उतारे थे, जिनको खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी थी। तो चलिए जानते हैं ओप्पो रेनो 3 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Oppo Reno 3 Pro
    Oppo Reno 3 Pro - फोटो : amar ujala

    Oppo Reno 3 Pro की कीमत

    ओप्पो ने इस फोन को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। कंपनी ने पहले वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 32,990 रुपये रखी है। वहीं, इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की सेल 6 मार्च से शुरू हो जाएगी। लेकिन, कंपनी ने अब तक दूसरे वेरिएंट की बिक्री की जानकारी साझा नहीं की है।

    Oppo ने बड्स किए लॉन्च

    दूसरी तरफ कंपनी ने Enco Free बड्स को 7,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ पेश किया है। इन बड्स की सेल 6 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने OPPO Enco W31 को भी उतारा है, लेकिन कंपनी ने इसकी सेल की जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, कंपनी जल्द ही स्मार्टवॉच लॉन्च करेगी। हालांकि, इस स्मार्टवॉच के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

    oppo reno 3 pro
    oppo reno 3 pro - फोटो : amar ujala

    Oppo Reno 3 Pro की स्पेसिफिकेशन

    ओप्पो ने इस फोन में 6.7 इंच का सुपर ई3 एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। साथ ही यह फोन डुअल पंचहोल के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर ओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें