Redmi Note 12 4G स्मार्टफोन ग्लोबली हुआ लॉन्च, इसी महीने भारत में भी होगी लॉन्चिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Mar 2023 01:41 PM IST
सार

सीरीज के तहत Redmi Note 12 5G, Note 12 Pro 5G, Note 12 Pro+ 5G जैसे तीन फोन पहले से मार्केट हैं और अब कंपनी ने Redmi Note 12 4G को लॉन्च किया है। Redmi Note 12 4G के अलावा अन्य दो मॉडल Redmi 12S और Redmi Note 12 Turbo के भी इस सीरीज में शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Redmi Note 12 4G Launched With Snapdragon 685 SoC Price and Specifications
Redmi Note 12 4G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Redmi ने Redmi Note 12 सीरीज के नए फोन Redmi Note 12 4G को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Redmi Note 12 5G, Note 12 Pro 5G, Note 12 Pro+ 5G जैसे तीन फोन पहले से मार्केट हैं और अब कंपनी ने Redmi Note 12 4G को लॉन्च किया है। Redmi Note 12 4G के अलावा अन्य दो मॉडल Redmi 12S और Redmi Note 12 Turbo के भी इस सीरीज में शामिल होने की उम्मीद है।

    Redmi Note 12 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 229 यूरो यानी करीब 20,400 रुपये रखी गई है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 199 यूरो यानी करीब 17,700 रुपये है।

    विज्ञापन

    Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 है। फोन में एंड्रॉयड 13 के साथ MIUI 14 मिलता है। सीरीज के तहत Redmi Note 12 4G में 6nm का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU है। Redmi Note 12 4G में 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें