क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ pTron Tangent Plus v2 नेकबैंड भारत में लॉन्च
pTron Tangent Plus v2p में इनबिल्ट एचडी माइक है जिसे लेकर क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग का दावा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 है

विस्तार
घरेलू मोबाइल एक्सेसीरीज कंपनी pTron ने पिछले कुछ साल में 1,000 रुपये की रेंज में ईयरबड्स और हेडफोन के बाजार में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है। अब इसे और मजबूत करने के लिए कंपनी ने अपना नया वायरलेस नेकबैंड pTron Tangent Plus v2 पेश किया है। pTron Tangent Plus v2 की कीमत महज 999 रुपये है।
कंपनी के बयान के मुताबिक pTron Tangent Plus v2 को खासतौर पर स्कूल के बच्चों और वर्क फ्रॉम होम की जरूरत को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इसे नेकबैंड को लेकर कंपनी ने कहा है कि इसके साथ हाई क्वॉलिटी ऑडियो मिलेगा।
pTron Tangent Plus v2p में इनबिल्ट एचडी माइक है जिसे लेकर क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग का दावा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 है। इसमें वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसमें बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी के लिए 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसकी चार्जिंग को लेकर कंपनी ने कहा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे का बैकअप मिलेगा। इसकी बिक्री तीन कलर रूडी रेड, ब्लिडिंग ब्लू और टाइटेनियम में हो रही है।
बता दें कि पिछले महीने ही pTron ने भारत में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स pTron Bassbuds Plus को पेश किया है जिसे लेकर दावा है कि कंपनी यह कंपनी का पहला 100 फीसदी मेड इन इंडिया है। pTron Bassbuds Plus का वजन 4 ग्राम है। इसके साथ स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले भी है। इस ईयरबड्स में 8mm का हाई-एंड कॉपर ड्राइवर है। साथ ही इसमें वन-स्टेप इंस्टा पेयरिंग है।
कनेक्टिविटी के लिए pTron Bassbuds Plus में ब्लूटूथ 5.0 है। इसकी बैटरी को लेकर 12 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें वॉयस असिस्टेंट है। वॉटर और स्वेट रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। pTron Bassbuds Plus एक बजट वायरलेस ईयरबड्स है। इसकी कीमत महज 899 रुपये है।
- VingaJoy BT-5800 वायरलेस हेडफोन भारत में हुआ लॉन्च, 40 घंटे तक चलेगी बैटरी
- Twitter Blue Subscription: ब्लू टिक से इसका कोई संबंध नहीं है, जानें इसके बारे में विस्तार से
- WhatsApp Privacy: दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार, फेसबुक, व्हाट्सएप से मांगा जवाब, 15 मई से लागू हो चुकी है नई पॉलिसी
- दुनिया का पहला निजी डिजिटल न्यायालय हुआ लॉन्च, भारत की इस कंपनी ने किया कमाल