Redmi 9 Prime और Redmi 9 को खरीदने का आज है मौका, 8,999 है रुपये है शुरुआती कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Sep 2020 10:41 AM IST
सार

अमेजन पर दोपहर 12 बजे होगी दोनों फोन की फ्लैश सेलRedmi 9 के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये हैदोनों फोन में मिलेगा ऑक्टाकोर प्रोसेसर

विज्ञापन
Redmi 9 Prime and Redmi 9 go to Sale in India Today via Amazon know price and specifications
Xiaomi Redmi 9 - फोटो : mi.com

    विस्तार

    शाओमी इंडिया के दो बजट स्मार्टफोन Redmi 9 Prime और Redmi 9 की आज यानी 7 सितंबर को फ्लैश सेल है। इन फोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। Redmi 9 में जहां एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है, वहीं Redmi 9 Prime में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन को अमेजन इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकता है।

    Redmi 9 Prime के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, सनराइस फ्लेयर और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Xiaomi Redmi 9 के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसके 4GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    शाओमी के रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi 9 Prime का कैमरा

    यूजर्स को रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Redmi 9 Prime की बैटरी और कनेक्टिविटी

    कंपनी ने रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एफएम रेडियो, एनएफसी, एजीपीएस, 3.5 हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,020 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें