24 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा पहला 5G फोन Realme X50 Pro
MWC 2020 में लॉन्च होने वाला था Realme X50 Proभारत का पहला 5जी फोन होगा Realme X50 Pro24 फरवरी को नई दिल्ली में होगा लॉन्च होगा Realme X50 Pro

विस्तार
भारत में तेजी से अपने पांव पसार रही मोबाइल कंपनी ने रियलमी जल्द ही भारत में पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। Realme में 24 फरवरी को भारत में Realme X50 Pro स्मार्टफोन पेश करेगी जो कि भारत का पहला 5जी फोन होगा। Realme X50 Pro मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस रद्द हो गया। इसके बाद Realme X50 Pro की लॉन्चिंग के लिए अलग से एक इवेंट आयोजित कर रही है।
बता दें कि इसी साल जनवरी में रियलमी (Realme) ने लंबे समय से अपने पहले 5जी फोन एक्स 50 5जी (Realme X50 5G) को चीन में लॉन्च किया है। लोगों को रियलमी एक्स 50 5जी में दमदार प्रोसेसर और कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
कंपनी ने इस फोन के तीन रैम वेरिएंट चीन के स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं, जिसमें 6 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल हैं। वहीं, रियलमी ने पहले वेरिएंट की 2,699 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये), दूसरे वेरिएंट की 2,499 चीनी युआन (करीब 25,800 रुपये) और तीसरे वेरिएंट की 2,999 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) कीमत रखी है।
कंपनी ने इस फोन में 6.57 इंच का आईपीएस एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका 120 गीगा हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 765जी का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यूजर्स इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते है।