240W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ रियलमी का यह फोन, 4 मिनट में 50% हो जाता है चार्ज, जानें कीमत और फीचर्स
Realme GT Neo 5 को तीन कलर ऑप्शन पर्पल, व्हाइट और ब्लैक ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो चार्जिंग वेरियंट 150W फास्ट चार्जिंग और 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में आता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने नए रियलमी जीटी नियो 5 (Realme GT Neo 5) को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर और 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन को 0 से 100 फीसदी तक चार्ज होने में 10 मिनट से भी कम समय लगता है। वहीं फोन 20 फीसदी मात्र 80 सेकेंड में चार्ज हो जाता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K डिस्प्ले और दमदार कैमरा भी मिलता है। बता दें कि फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...
रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन पर्पल, व्हाइट और ब्लैक ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो चार्जिंग वेरियंट 150W फास्ट चार्जिंग और 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में आता है। 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Realme GT Neo 5 के 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 3,199 (लगभग 39,000 रुपये) है। वहीं 16 जीबी के साथ 1 टीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत CNY 3,499 (लगभग 42,600 रुपये) है।
वहीं फोन के 150 वाट वाले वेरियंट के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,499 (लगभग 30,400 रुपये), 12 जीबी के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,699 (लगभग 32,900 रुपये) और 16 जीबी के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 2,899 (लगभग 35,200 रुपये) है।
फोन को 6.74 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो कि 1.5K, 10-बिट डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट, (2772x1240 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 100 प्रतिशत DCI-P3 कवरेज और 1,500Hz की टच सैंपलिंग रेट मिलती है। फोन में Android 13 आधारित Realme UI 4.0 मिलता है। रियलमी जीटी नियो 5 को फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर और 16 जीबी तक रैम के साथ 1 टीबी तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में Adreno GPU 730 मिलता है।
- Android 14: IOS को टक्कर देगा गूगल, पिक्सल में डेवलपर प्रिव्यू के लिए जारी किया एंड्रॉयड 14, मिलेंगे ये फीचर्स
- Digital Credit Service: सरकार इसी साल लॉन्च करेगी डिजिटल क्रेडिट सेवा, रेहड़ी वालों को लोन लेने में होगी आसानी
- Global Survey: ChatGPT ने लिखा ऐसा लव लेटर, भारतीय युवा खा गए धोखा, अब डेटिंग प्रोफाइल बनाने में ले रहे मदद
- Gita GPT: गूगल के इंजीनियर ने बनाया एआई चैटबॉट गीता जीपीटी, भगवद गीता से प्रेरित होकर मिलेगा हर समस्या का हल