आईफोन जैसी डिजाइन के साथ लॉन्च होगा रियलमी का यह सस्ता फोन, जानें फीचर्स और कीमत
Realme C53 को भारत में पहले मलेशिया में पेश किया जा चुका है। इस फोन को ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी क्षमता के लैस किया जाएगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने नए फोन Realme C53 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 19 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को आईफोन जैसे डिजाइन में पेश किया जाएगा। फोन को भारत में पहले मलेशिया में पेश किया जा चुका है। इस फोन को ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी क्षमता के लैस किया जाएगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
Realme C53 की संभावित स्पेसिफिकेशन
रियलमी सी 53 भारत में 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। भारतीय वेरियंट के डिजाइन का खुलासा किया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिख रहा है। रियलमी ने पुष्टि की है कि फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। फोन की अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मलेशिया में लॉन्च हुआ Realme C53 वेरियंट डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है।
Realme C53 को मलेशिया में पहले से पेश किया गया है। भारत में भी फोन को इन स्पेसिफिकेशन से लैस किया जा सकता है। मलेशिया में लॉन्च किए गए वेरियंट में 6.74 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और पीक ब्राइटनेस 650 निट्स है।
फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और माली-G57 जीपीयू मिलता है। रियमली सी 53 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI T एडिशन आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है।
रियलमी सी 53 में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 33W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह जीपीएस, एनएफसी, वाईफाई, यूएसबी टाइप-सी और ब्लूटूथ v5.0 कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
- UPI LITE: गूगल पे ने भारत में लॉन्च किया यूपीआई लाइट, सिंगल-क्लिक में कर सकेंगे पेमेंट, ऐसे करें एक्टिवेट
- Google Bard: एआई चैटबॉट को मिला अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, अब हिंदी में भी कर सकेंगे बातचीत
- Review: इन पांच मामलों में Nothing Phone 2 से बेहतर है iQoo Neo 7 Pro, कीमत भी है 10 हजार कम
- एपल ने आईओएस, आईपैड और मैकओएस के लिए जारी किया नया अपडेट, मिलेंगे कई नए फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड