सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन मिल रहा है भारत में सस्ता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 Jun 2020 04:24 PM IST
सार

Samsung Galaxy A51 पर मिल रहा 1,500 रुपये का कैशबैक8 तक रैम के साथ मिलेगी 128 जीबी की स्टोरेजदुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है Samsung Galaxy A51

विज्ञापन
Samsung India Announces Attractive Offers on Its Best-Selling Galaxy A51 Smartphone
Samsung Galaxy A51 - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    सैमसंग का पिछले साल लॉन्च हुआ गैलेक्सी ए51 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। अब भारत में Samsung Galaxy A51 Review के लिए सैमसंग ने नए ऑफर का एलान किया है। सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी ए51 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को तीन कलर वेरियंट में पेश किया है। Samsung Galaxy A51 के साथ 1,500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है, हालांकि इसके लिए आपको एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एसबीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। फोन के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है। इसके अलावा अपग्रेड करने पर 1,500 रुपये का भी ऑफर है।

    सैमसंग गैलेक्सी ए51 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपये है, जबकि 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,250 रुपये है। यह ऑफर सिर्फ 8 जीबी रैम वेरियंट के साथ है। यह फोन प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश ब्लू और प्रिज्म क्रश व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के दोनों वेरियंट के साथ 699 रुपये में एक्सिडेंटल डैमेज कवर मिल रहा है। वैसे तो इसकी कीमत 1,099 रुपये है लेकिन 30 जून तक ऑफर के तहत 699 रुपये में लिया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित वन UI 2.0 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में एक पंचहोल भी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ओ डिस्प्ले कहा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी ए51 में ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी/8 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें