Samsung अगले सप्ताह भारत में लॉन्च करेगी The Serif TV सीरीज, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 24 Jun 2020 01:18 PM IST
सार

सैमसंग की The Serif TV सीरीज अगले सप्ताह भारत में होगी लॉन्चयूजर्स को एलेक्सा और बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिल सकता है80,000 से 90,000 रुपये के बीच होगी इस सीरीज की शुरुआती कीमत

विज्ञापन
Samsung may launch next week launch The Serif TV series know expected price and specifications
The Serif TV - फोटो : samsung tv

    विस्तार

    कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung) अगले हफ्ते भारत में अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज The Serif TV को लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को इस अगामी सीरीज के स्मार्ट टीवी में 4के क्यूएलईडी डिस्प्ले के साथ एयर प्ले 2 का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इस सीरीज के स्मार्ट टीवी में एलेक्सा और बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट भी दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस सीरीज के स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    विज्ञापन

    The Serif TV सीरीज का डिजाइन और फीचर्स

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग की नई The Serif TV सीरीज के स्मार्ट टीवी को फ्रंच डिजाइनर Duo Brother Ronan और Erwan Bouroullec ने डिजाइन किया है। इस सीरीज के टीवी को यूनीक Unibody डिजाइन के साथ I शेप दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को इस टीवी में एनएफसी तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, इस सीरीज के स्मार्ट टीवी के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    The Serif TV सीरीज की संभावित कीमत

    सामने आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी The Serif TV सीरीज की कीमत प्रीमियम रेंज में रखेगी। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 80,000 से 90,000 रुपये के बीच होगी। हालांकि, इस सीरीज की असल कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    सैमसंग Frame TV की जानकारी

    आपको बता दें कि सैमसंग ने हाल ही में फ्रेम टीवी सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 84,990 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस सीरीज के स्मार्ट टीवी में एचडी डिस्प्ले मिला है। इसके अलावा इस सीरीज के टीवी में ZEE5, SonyLIV, Amazon Prime और Netflix जैसे प्रीमियम एप का सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें