रियलमी ने भारत में लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन Realme C25s, फीचर्स हैं कमाल के
Realme C25s में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का पैनल LCD है। फोन की ब्राइटनेस 570 निट्स है और इसे TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है।

विस्तार
रियलमी इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Realme C25s को भारत में चुपके से लॉन्च कर दिया है। Realme C25s के लिए कंपनी ने किसी इवेंट का आयोजन नहीं किया था और ना ही किसी को कोई जानकारी दी है। Realme C25s को कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। Realme C25s को भारत में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और चार रियर कैमरे भी हैं। यह फोन इसी साल अप्रैल में भारत में लॉन्च हुए Realme C25 का अपग्रेडेड वर्जन है।
Realme C25s की कीमत
Realme C25s की भारत में शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। फोन की बिक्री वॉटरी ग्रे और वॉटरी ब्लू कलर वेरियंट में 9 जून से फ्लिपकार्ट, रियलमी की साइट और अन्य स्टोर से होगी।
Realme C25s की स्पेसिफिकेशन
Realme C25s में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का पैनल LCD है। फोन की ब्राइटनेस 570 निट्स है और इसे TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Realme C25s का कैमरा
रियलमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। कैमरे के साथ नाइटस्केप, अल्ट्रा मैक्रो जैसे कई मोड्स हैं। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Realme C25s की बैटरी
Realme C25s में 6000mAh की बड़ी बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि 5 फीसदी चार्ज होने के बाद 70.36 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।