Realme C15 स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिला चार कैमरे का सपोर्ट
रियलमी सी15 स्मार्टफोन इंडोनेशिया में हुआ लॉन्चमिली 6,000 एमएएच की बैटरीशुरुआती कीमत है IDR 1,999,000 (करीब 10,300 रुपये)

विस्तार
टेक कंपनी रियलमी (Realme) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार C सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी सी15 (Realme C15) को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी और चार कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले रियलमी सी11 को भारत में पेश किया था।
रियलमी सी15 स्मार्टफोन को 3 जीबी रैम + 64 स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के पहले वेरिएंट की कीमत IDR 1,999,000 (करीब 10,300 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत IDR 2,199,000 (करीब 11,300 रुपये) है। इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट Lazada.com पर 29 जुलाई 2020 से शुरू होगी।
रियलमी सी15 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।