शाओमी का Redmi 9A स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 28 Jul 2020 12:49 PM IST
सार

रेडमी 9ए स्मार्टफोन हुआ लॉन्चमिली 5,000 एमएएच की बैटरीकीमत है 599 चीनी युआन (करीब 6,400 रुपये)

विज्ञापन
Xiaomi Redmi 9A smartphone launched in china know price and specs
Redmi 9A - फोटो : gizmochina

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपना सबसे खास हैंडसेट रेडमी 9ए (Redmi 9A) चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में दमदार डिस्प्ले और 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी 9ए के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,400 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को स्काई ब्लू, सैंड ब्लैक और लेक ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    रेडमी 9ए स्मार्टफोन में 6.53 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस में मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें