भारत आने को तैयार Oppo Reno 4 Pro, इस दिन होगी लॉन्चिंग

ओप्पो का नया स्मार्टफोन Oppo Reno 4 Pro भारत आने को तैयार है। फोन की लॉन्चिंग भारत में 32 जुलाई को होगी। ओप्पो के इस फोन की लॉन्चिंग भी वनप्लस नॉर्ड की तरह ऑनलाइन AR के जरिए होगी। बता दें ओप्पो ने साल 2019 में पहली भारत में रेनो सीरीज लॉन्च की थी।
OPPO Reno4 Pro में 3D बॉर्डरलेस स्क्रीन है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ 65 वॉट का सुपरवुक 2.0 फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट है। यह चार्जर 36 मिनट में 4000एमएएच की बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है। साथ ही में इसमें एआई कलर पोट्रेट मोड दिया गया है। Oppo Reno 4 Pro में आपको 960fps AI स्लो मोशन, नाइट फ्लैयर पोट्रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
सुपरवुक 2.0 के अलावा इस फोन में सुपर पावर सेविंग मोड और सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय भी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इस मोड में आठ घंटे में महज दो फीसदी ही बैटरी खत्म होगी। फोन की लॉन्चिंग 31 जुलाई को दोपरह 12.30 बजे होगी।
ओप्पो के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है जो कि पंचहोल स्टाइल में होगा। बता दें कि हाल ही में लॉन्च हुआ वनप्लस नॉर्ड में भी 32 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस भी है।