Vivo V19 हुआ 4,000 रुपये सस्ता, इसमें है डुअल सेल्फी कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Jul 2020 01:39 PM IST
सार

Vivo V19 की शुरुआती कीमत 24,990 रुपये हो गई है48 मेगापिक्सल क्वॉड कैमरे से लैस है यह फोनमिलेगी 256 जीबी तक की स्टोरेज

Vivo V19 Price in India cut by Up to Rs 4000 Now Starts at Rs 24990
Vivo V19 - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    लॉन्च होने के दो महीने बाद ही वीवो ने अपने स्मार्टफोन Vivo V19 को सस्ता कर दिया है। Vivo V19 को अब 4,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। Vivo V19 का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 3,000 रुपये और 256 जीबी स्टोरे मॉडल 4,000 रुपये सस्ता हुआ है। इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा और डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है। कटौती के बाद इस फोन के 128 जीबी वेरियंट की कीमत 24,990 रुपये और 256 जीबी वेरियंट की कीमत 27,990 रुपये हो गई है।

    वीवो वी19 स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप (चार कैमरे) मिला है, जिसमें 48 मेगापक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस मौजूद है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4,500mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, ओटीजी और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिले हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें