Toreto ने भारत में पेश किया वायरलेस हेडफोन ब्लास्ट, मिलेगा ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट

टोरेटो ने भारत में अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए अपना नया ब्लूटूथ हेडफोन ब्लास्ट पेश किया है। कंपनी ने टोरेटो ब्लास्ट में स्टीरियो साउंड-क्वालिटी का देने का दावा किया है। इसके अलावा इसमें एक खास फीचर् भी है जिसकी मदद से इस्तेमाल ना होने की स्थिति में यह हेडफोन अपने आप बंद हो जाता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया गै जिसकी कवरेज रेंज 10 मीटर है। इसके अलावा, इसमें प्ले/पॉज/पॉवर बटन, कॉल आंसर बटन, वॉल्यूम बटन के साथ-साथ ऑक्स पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 300एमएएच बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 10 घंटे के बैकअप का दावा किया है। इस हेडफोन में इनबिल्ट माइक भी दिया गया है जिसकी मदद से आप फोन पर बात कर सकेंगे। टोरेटो के इस वायरलेस हेडफोन की कीमत 1,999 रुपये है और इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी मिल रही है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही टोरेटो ने नेकबैंड एक्टिव सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज में एक्टिव और एक्टिव प्रो नेकबैंड शामिल हैं। दोनों इयरफोन्स में यूजर्स को बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ 120 एमएएच की बैटरी मिलेगी। कंपनी ने दावा किया है कि इस इयरफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में पांच घंटे तक काम करेगी।
इसके अलावा कंपनी ने इस नेकबैंड में मल्टी-फंक्शनल और वॉल्यूम बटन भी दिए हैं। वहीं, इस वायरलेस इयरफोन यूजर्स को गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलेगा। टोरेटो ने एक्टिव की कीमत 1,499 रुपये और एक्टिव प्रो 1,999 रुपये रखी है। वहीं, ग्राहक इस इस सीरीज को ई-कॉमर्स साइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।