गेमिंग के शौकीनों के लिए भारत में लॉन्च हुआ यह शानदार की-बोर्ड

अगर आपको भी अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर वीडियो गेम खेलने का शौक है तो आपके लिए वायरलेस एसेसरीज निर्माता कंपनी Rapoo ने नया गेमिंग की-बोर्ड भारत में लॉन कर दिया है। इस की-बोर्ड को कंपनी VPRO V52S Backlit दिया है।
V52S बैकलाइट की-बोर्ड की खासियतों की बात करें तो इसमें कलरफुल बैकलाइट दिया गया है। ऐसे में गेमिंग के दौरान आप की-बोर्ड को आसानी से ऑपरेट कर सकेंगे। इसके लिए इसमें मीडिया प्लेयर, होमपेज, वॉल्यूम कंट्रोल जैसे कई फंक्शन की भी दिए गए हैं।
इस की-बोर्ड दी गई USB वायर की लंबाई 1.65m है, इसमें आपको 104 कीज मिलेंगी और गेमिंग जोन में डायरेक्ट जाने के लिए स्पेशल की भी है। इस की-बोर्ड की कीमत 2,999 रुपये है और इसे ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन खरीदा जा सकता है।
बता दें कि इससे पहले कंपनी ने वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन VPRO VM300 और हाल ही में वायरलेस फैब्रिक माउस पेश किया था। VPRO VM300 मेंं ब्लूटूथ 4.1 दिया गया था और इसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर की है।
- Gmail में आए ये 8 कमाल के फीचर, जान लीजिए इनके बारे में फायदे में रहेंगे
- रिलायंस जियो ने हासिल किया नया मुकाम, 9 महीने में बिके 4 करोड़ Jio Phone
- स्मार्टफोन के थर्ड पार्टी ऐप चुराते हैं आपकी गोपनीय जानकारी, इनसे बचने के ये हैं तरीके
- OnePlus 6 17 मई को भारत में होगा लॉन्च, मुंबई में होगा इवेंट, जानें फीचर्स