Polycab Hohm Smart IR Blaster Review: क्या आपको खरीदनी चाहिए यह डिवाइस?
Polycab Hohm Smart IR Blaster एक छोटी सी डिवाइस है जिसके साथ बॉक्स में माइक्रो यूएसबी केबल और एडाप्टर मिलता है। ब्लास्टर में पीछे की ओर एक वॉल माउंट भी है जिसकी मदद से आप इसे दीवार पर फिट कर सकते हैं।

विस्तार
आजकल सिर्फ गैजेट ही नहीं, लोगों के घर भी स्मार्ट हो रहे हैं। स्मार्ट होम का कॉन्सेप्ट अब भारत में भी लोकप्रिय हो रहा है। पहले स्मार्ट होम के लिए सिर्फ एलेक्सा ही था लेकिन अब कई अन्य स्मार्ट होम गैजेट जैसे स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट प्लग आदि आ गए हैं। इसके अलावा मार्केट में स्मार्ट फैन और एसी भी हैं। आज मेरे पास एक ऐसी ही डिवाइस है जो आपके रेगुलर रिमोट को रिप्लेस कर सकती है। यह डिवाइस Polycab Hohm Smart IR Blaster है। Polycab की इलेक्ट्रिकल केबल और वायर की एक नामी कंपनी है। अब कंपनी ने स्मार्ट होम सॉल्यूशन में एंट्री की है।Polycab Hohm Smart IR Blaster के जरिए आप अपने टीवी को फोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। Polycab Hohm Smart IR Blaster एक इंफ्रारेड ब्लास्टर डिवाइस है। इसकी कीमत अमेजन पर 1,440 रुपये है। आइए जानते हैं यह डिवाइस आपके काम की है या नहीं?
Polycab Hohm Smart IR Blaster क्या है?

Polycab Hohm Smart IR Blaster एक छोटी सी डिवाइस है जिसके साथ बॉक्स में माइक्रो यूएसबी केबल और एडाप्टर मिलता है। ब्लास्टर में पीछे की ओर एक वॉल माउंट भी है जिसकी मदद से आप इसे दीवार पर फिट कर सकते हैं। Polycab Hohm Smart IR Blaster की मदद से आप नॉन स्मार्ट एसी को भी स्मार्ट तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं यानी आप अपने एसी को भी इस डिवाइस की मदद से मोबाइल एप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। Polycab Hohm Smart IR Blaster उन सभी डिवाइस के साथ काम करेगा जिनमें रिमोट का इस्तेमाल होता है।

इसमें फ्रंट में एक इंडिकेटर है। इसमें दो माइक्रो यूएसबी पोर्ट हैं जिनमें एक आगे एक और पीछे है। इसे भी अपनी सुविधानुसार किसी भी जगह रख सकते हैं, हालांकि किसी इलेक्ट्रिक बोर्ड के पास रखना बेस्ट होगी, क्योंकि इसे इलेक्ट्रिक पावर की जरूरत होगी। इसमें पावर ऑफ स्विच नहीं है लेकिन रीसेट करने के लिए बटन है और 3.5mm का एक जैक है।

Polycab Hohm Smart IR Blaster को Hohm एप के जरिए कनेक्ट करना होगा। यह एप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों के लिए उपलब्ध है। एप को डाउनलोड करने के बाद ईमेल आईडी के जरिए लॉगिन करना होगा और उसके बाद डिवाइस के लिहाज से सेटअप करना होगा। इसमें 2.4GHz Wi-Fi की जरूरत होगी। एक बार कनेक्ट होने के बाद कनेक्शन ब्रेक नहीं होता है।
कैसे काम करता है Polycab Hohm Smart IR Blaster?

एक बार सेटअप हो जाने के बाद अपने फोन से ही एक साथ कई डिवाइस जैसे टीवी, स्पीकर और एसी आदि को कंट्रोल कर सकते हैं। सेटअप के बाद प्रोजेक्टर से लेकर DVD प्लेयर और हीटर को भी फोन से ही कंट्रोल कर सकेंगे। यदि सेटअप में परेशानी होती है तो इसमें DIY भी दिया गया है। हमने Polycab Hohm Smart IR Blaster के रिव्यू के लिए थॉमसन के टीवी के साथ इस्तेमाल किया।

रिमोट मैच करने में थोड़ी परेशानी हुई लेकिन बाद में कोई दिक्कत नहीं हुई। मोबाइल एप में सभी डिवाइस की लिस्ट दिखती है। रिमोट एप में वे सभी बटन मिलते हैं जो कि एक रिमोट में होते हैं। Polycab Hohm Smart IR Blaster को आप गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा से भी लिंक कर सकते हैं। लिंक होने के बाद आप बोलकर भी अपने टीवी को ऑन कर सकते हैं। इसमें आप ऑटोमैटिक सेटिंग भी कर सकते हैं। सेटिंग के बाद एक तय समय पर टीवी बंद हो जाएगा।
- DIZO Watch D Plus Review: 1,999 रुपये में प्रीमियम डिजाइन वाली वॉच, क्या आपके लिए है बेस्ट?
- Apple Watch SE 2022 Review: एंट्री लेवल एपल स्मार्टवॉच की तलाश होगी पूरी
- Zlade Ballistic Trimmer Review: पुरुषों के लिए एक बेस्ट ऑलराउंडर ट्रिमर
- Gizmore GizFit GLOW LUXE Review: बजट में एक प्रीमियम लुक वाली स्मार्टवॉच