Gizmore GizFit GLOW LUXE Review: बजट में एक प्रीमियम लुक वाली स्मार्टवॉच

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Nov 2022 05:08 PM IST
सार

GizFit GLOW LUXE लुक के लिहाज से काफी प्रीमियम स्मार्टवॉच है। इसका लुक सैमसंग गैलेक्सी की प्रीमियम वॉच की तरह है। Gizmore GizFit GLOW LUXE की कीमत 3,599 रुपये है लेकिन इसे देखकर इसकी कीमत का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता।

विज्ञापन
Gizmore GizFit GLOW LUXE Review in hindi
Gizmore GizFit GLOW LUXE - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Gizmore ने लंबे समय बाद एक स्मार्टवॉच पेश की है जिसका नाम Gizmore GizFit GLOW LUXE है। GizFit GLOW LUXE लुक के लिहाज से काफी प्रीमियम स्मार्टवॉच है। इसका लुक सैमसंग गैलेक्सी की प्रीमियम वॉच की तरह है। Gizmore GizFit GLOW LUXE की कीमत 3,599 रुपये है लेकिन इसे देखकर इसकी कीमत का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। Gizmore GizFit GLOW LUXE के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसकी बॉडी मेटल की है। इस वॉच में टेंपरेचर सेंसर भी दिया गया है यानी यह बॉडी टेंपरेचर के बारे में भी जानकारी दे सकती है। Gizmore GizFit GLOW LUXE को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

    Gizmore GizFit GLOW LUXE Review: डिजाइन

    Gizmore GizFit GLOW LUXE
    Gizmore GizFit GLOW LUXE - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    GizFit GLOW LUXE की डिजाइन आपको पहली नजर में दीवाना बना देगी। GizFit GLOW LUXE के साथ तीन बटन दिए गए हैं जिनमें एक क्राउन भी है, हालांकि क्राउन के रोटेशन का इस्तेमाल नेविगेशन के लिए नहीं होगा।

    विज्ञापन
    Gizmore GizFit GLOW LUXE Review: बजट में एक प्रीमियम लुक वाली स्मार्टवॉच

    एक बटन दबाकर स्पोर्ट्स मोड में जाया जा सकता है और दूसरे को दबाकर स्क्रीन को ऑफ किया जा सकता है और वॉच को भी स्विच ऑफ किया जा सकता है। बीच वाले बटन को दबाकर मेन्यू में जा सकते हैं। GizFit GLOW LUXE की बॉडी मेटल की है और स्ट्रैप लेदर स्टाइल में रैक्सीन वाला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Gizmore GizFit GLOW LUXE Review: बजट में एक प्रीमियम लुक वाली स्मार्टवॉच

    GizFit GLOW LUXE की डिस्प्ले के चारों एक रिंग है, हालांकि इसे रोटेट नहीं किया जा सकता है। सैमसंग के पास एक इसी डिजाइन की वॉच है जिसक रिंग रोटेट होता है। लेफ्ट में नीचे की ओर स्पीकर है और राइट में सेंटर वाले क्राउन के ठीक नीचे माइक्रोफोन है। वॉच के एक मेटल बॉक्स के साथ आती है जिसमें मैग्नेटिक चार्जर भी मिलता है। चार्जिंग के लिए नीचे की ओर मैग्नेटिक पोगो पिन है और नीचे की ओर कंपनी का लोगो भी है।

    Gizmore GizFit GLOW LUXE Review: बजट में एक प्रीमियम लुक वाली स्मार्टवॉच

    स्ट्रैप को आसानी से बदला भी जा सकता है। GizFit GLOW LUXE को ब्लैक, ब्राउन, स्टील स्ट्रैप और ब्लू स्टील स्ट्रैप के साथ खरीदा जा सकता है, हालांकि स्टील स्ट्रैप वाली वॉच की कीमत अलग है। रिव्यू के लिए हमारे पास ब्राउन कलर वेरियंट था। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Gizmore GizFit GLOW LUXE को IP67 की रेटिंग मिली है तो आपको पानी या धूल को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

    Gizmore GizFit GLOW LUXE Review: डिस्प्ले

    Gizmore GizFit GLOW LUXE
    Gizmore GizFit GLOW LUXE - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Gizmore GizFit GLOW LUXE के साथ 1.32 इंच की डिस्प्ले मिलती है। नंबर के मामले में तो डिस्प्ले छोटी लगती है लेकिन रियल यूज में डिस्प्ले के के साथ समस्या नहीं है। इस पर आने वाले नोटिफिकेशन को आसानी से पढ़ा सकता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है तो आउटडोर में कोई परेशानी नहीं होती है। Gizmore GizFit GLOW LUXE में एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के कलर्स भी अच्छे हैं और टच भी बढ़िया है। स्क्रॉलिंग में कोई दिक्कत नहीं होती है। वॉच के बॉक्स पर अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर लिखा है लेकिन वॉच में इसका कोई विकल्प नहीं मिलता है।

    Gizmore GizFit GLOW LUXE Review: बजट में एक प्रीमियम लुक वाली स्मार्टवॉच

    वॉच के साथ इनबिल्ट तौर पर तीन वॉच फेसेज मिलती हैं, जबकि एप के जरिए 200 से अधिक डायनेमिक वॉच फेसेज को इस्तेमाल किया जा सकता है। डिस्प्ले को पासवर्ड के जरिए लॉक भी किया जा सकता है। डिस्प्ले के साथ एक खास फीचर स्प्लिट का मिलता है यानी स्क्रीन दो हिस्से में बंट जाती है और दोनों पर अलग-अलग कंटेंट दिखते हैं। इसे शॉर्टकट बार भी कहा जा सकता है। लेफ्ट से राइट की ओर स्वैप करके स्प्लिट स्क्रीन को एक्सेस किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें