DIZO Watch D Plus Review: 1,999 रुपये में प्रीमियम डिजाइन वाली वॉच, क्या आपके लिए है बेस्ट?

विशाल मैथिल
Wed, 23 Nov 2022 08:05 PM IST
विज्ञापन
DIZO Watch D Plus Review Check Price design and Features in Hindi
DIZO Watch D Plus Review - फोटो : अमर उजाला

    DIZO ने अपनी नई स्मार्टवॉच DIZO Watch D Plus को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। DIZO Watch D Plus को पहले वाले मॉडल के मुकाबले 17% बड़ी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। वॉच को 1,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है, इसे क्लासिक ब्लैक, सिल्वर ग्रे और डीप ब्लू स्ट्रैप के साथ खरीदा जा सकता है। वॉच में 1.85 इंच की डिस्प्ले और एल्यूमीनियम फ्रेम दिया गया है। DIZO Watch D Plus को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसी है यह स्मार्टवॉच?

    DIZO Watch D Plus Review
    DIZO Watch D Plus Review - फोटो : अमर उजाला

    DIZO Watch D Plus Review: डिजाइन

    डिजाइन के मामले में DIZO Watch D Plus अपने पुराने मॉडल DIZO Watch D की तरह ही दिखता है। हालांकि, नई वॉच में बड़ी डिस्प्ले, कर्व्ड टैंपर्ड ग्लास और एल्यूमीनियम फ्रेम का सपोर्ट है। DIZO Watch D Plus के साथ राइट साइड में राउंड नेविगेशन बटन मिलता है। पहली बार देखने में यह बटन क्राउन की तरह लगता है। वॉच के साथ स्क्वायर शेप्ड डायल है, जिसमें डिस्प्ले के किनारे राउंड हैं। राउंड बटन को हटा के देखा जाए तो यह वॉच भी आपको DIZO Watch D की तरह ही दिखता है।

    स्ट्रैप का बकल प्लास्टिक का मिलता है। हो सकता है कि वॉच को लाइट वेट बनाने के लिए ऐसा किया गया हो, लेकिन इससे वॉच की ड्युरेबिलिटी थोड़ी कम हो जाती है। हालांकि, स्ट्रैप की क्वॉलिटी अच्छी है। स्ट्रैप क्लासिक ब्लैक, सिल्वर ग्रे और डीप ब्लू कलर ऑप्शन में आते हैं। DIZO ने इस वॉच के स्ट्रैप को लेकर स्किन फ्रेंडली होने का दावा किया है। हमें भी लंबे समय तक पहने रहने पर भी कोई दिक्कत नहीं हुई। कुल मिलाकर कहा जाए तो प्लास्टिक बकल को छोड़कर वॉच की बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन अच्छी है।

    DIZO Watch D Plus Review
    DIZO Watch D Plus Review - फोटो : अमर उजाला

    DIZO Watch D Plus Review: डिस्प्ले और फीचर्स

    DIZO Watch D Plus में पहले वाले मॉडल के मुकाबले 17% बड़ी डिस्प्ले मिलती है। नई वॉच में 1.85 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो कि 2.5 डी कर्व्ड डिस्प्ले है। वॉच के साथ 550 निट्स की ब्राइटनेस है। यानी आपको धूप में भी वॉच को इस्तेमाल करने पर कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। वॉच की डिस्प्ले क्लियरटी, शार्पनेस और कलर्स अच्छे हैं।

    बड़ी डिस्प्ले होने के कारण टेक्स्ट और आईकन को देखने में परेशानी नहीं होती है। DIZO Watch D की तरह ही इस वॉच के साथ भी ऑटोब्राइटनेस मोड नहीं मिलता है। वॉच के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले की सुविधा भी नहीं है। DIZO Watch D Plus के साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज का सपोर्ट मिलता है। साथ ही आप फोन की गैलरी की किसी तस्वीर को भी वॉच फेसेज के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें