Flipkart Big Billion Days Sale: Poco के स्मार्टफोन पर मिल रही 1,000 रुपये तक की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Oct 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Poco mC3 price  Poco X3, Poco M2 Pro, Poco M2 to Get Price Discounts of Up to Rs 1,000
poco c3 - फोटो : AMAR UJALA

    यदि आपको भी पोको के स्मार्टफोन पसंद हैं तो यह खबर आपके लिए है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में पोको के कई स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। बिग बिलियन डेज में Poco M2, Poco M2 Pro और Poco X2 को छूट के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 21 अक्तूबर तक चलने वाली है। यदि आप एसबीआई कार्ड से पेमेंट करते तो आपको 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल जाएगा।

    Poco M2-इस सेल में पोको एम2 को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 10,999 रुपये है। यानी इस फोन पर 500 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।POCO C3-POCO C3 पर एसबीआई के ऑफर के साथ 750 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन को ऑफर के साथ 6,749 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 7,499 रुपये है। फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।Poco M2 Pro-पोको एम2 प्रो को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की वास्तविक शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। POCO M2 Pro की खासियतों की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर, पंचहोल डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप है।Poco X2-इस फोन पर भी 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन को डिस्काउंट के साथ 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 17,499 रुपये है। यह छूट फोन के सभी वेरियंट पर मिलेगी। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा, स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर और 4500mAh की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें