चार लेयर प्रोटेक्शन के साथ Mi KN95 मास्क भारत में लॉन्च, 600 रुपये में पांच का पैक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Oct 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Mi India launches Mi KN95 Mask With 4 layers price and feature
Mi KN95 - फोटो : AMAR UJALA

    शाओमी ने भारतीय बाजार में एन95 मास्क की अपनी रेंज को बढ़ाते हुए KN95 मास्क पेश किया है। Mi KN95 मास्क की खासियत यह है कि इसमें चार लेयर का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इसमें बिना बुने हुए फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है।

    Mi KN95 मास्क में अंदर की ओर दो अन्य लेयर दिए गए हैं जो हवा में मौजूद छोटे-छोटे कण को फिल्ट करता है। Mi KN95 को लेकर दावा है कि यह मास्क 95 फीसदी से अधिक बैक्टीरिया को फिल्टर कर देता है। 1-5 माइक्रोन साइज के बैक्टीरिया और धूल के कण को फ्लिटर करने में सक्षम है।

    विज्ञापन

    इस मास्क को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि इसका इस्तेमाल लंबे समय तक हो सके। इस मास्क के 2 सेट की कीमत 250 रुपये है लेकिन यदि आप पांच का सेट खरीदते हैं तो आपको महज 600 रुपये खर्च करने होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस मास्क को धोने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मास्क में नोज पिन भी दिया गया है। इस मास्क को शाओमी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें