Airtel का बड़ा धमाका, मोबाइल रिचार्ज पर मिल रहा 50 फीसदी का कैशबैक
विज्ञापन

यदि आप भी Airtel के ग्राहक हैं और आपका रिचार्ज खत्म हो गया है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको Airtel के उस ऑफर के बारे में बताएंगे जिसके तहत ग्राहकों को रिचार्ज पर 50 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है। ऑफर पढ़कर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यही सच है। आइए Airtel के इस खास ऑफर के बारे में जानते हैं...

सबसे पहले आपको बता दें कि Airtel का यह ऑफर 30 अक्तूबर 2020 को खत्म हो जाएगा। Airtel का यह सिर्फ अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए है। यानी सीधे शब्दों में कहें तो एयरटेल के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको एयरटेल के साथ-साथ अमेजन प्राइम का मेंबर भी होना पड़ेगा।

Airtel के इस ऑफर का फायदा आपको तभी मिलेगा जब आप अपने Airtel नंबर पर अमेजन पे से रिचार्ज करेंगे। इसके बाद आपको 50 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा जो कि 40 रुपये तक ही होगा।
विज्ञापन