Covid 19: Poco ने दो महीने तक बढ़ाई स्मार्टफोन की वारंटी, पढ़ें पूरी खबर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 May 2021 03:40 PM IST
सार

जिन ग्राहकों के स्मार्टफोन की वारंटी मई और जून 2021 में खत्म हो रही है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे ग्राहकों के फोन की वारंटी को अगले दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
POCO India extended the warranty of poco phones by two months due to covid 19
Poco India - फोटो : Poco/twitter

    विस्तार

    भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले के बीच स्मार्टफोन ब्रांड पोको (Poco) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। पोको इंडिया ने अपने एक बयान में कहा है कि उसने दो महीने तक वारंटी बढ़ा दी है। कंपनी ने कहा है कि जिन ग्राहकों के स्मार्टफोन की वारंटी मई और जून 2021 में खत्म हो रही है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे ग्राहकों के फोन की वारंटी को अगले दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि पिछले साल भी कई कंपनियों ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपने स्मार्टफोन की वारंटी बढ़ाई थी।

    बता दें कि पोको इंडिया ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Poco M2 Reloaded को भारत में लॉन्च किया है जो कि Poco M2 का अपग्रेडेड वर्जन है। कोरोना के कारण कंपनी ने वर्चुअल लॉन्च रद्द कर दिया था। Poco M2 Reloaded की लॉन्चिंग और फीचर की जानकारी पोको इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

    विज्ञापन

    Poco M2 Reloaded में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी है। Poco M2 Reloaded के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये है। फोन को पिच ब्लैक और स्लेट ब्लू कलर में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Poco M2 Reloaded की स्पेसिफिकेशन

    Poco M2 Reloaded काफी हद तक Poco M2 जैसा ही। Poco M2 Reloaded में MIUI है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें