दमदार फीचर्स के साथ Poco F5 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 12GB रैम और शानदार कैमरा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 09 May 2023 07:01 PM IST
सार

Poco F5 5G को स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। फोन में 67W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है।

Poco F5 5G Launched in India With Snapdragon 7+ Gen 2 SoC and AMOLED displays know Price and Specifications
Poco F5 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड Poco ने अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Poco F5 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को गेमिंग फोन के तौर पर पेश किया गया है। इस फोन के साथ कंपनी ने Poco F5 Pro को भी पेश किया है। इस फोन को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। Poco F5 5G को स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। फोन में 67W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। Poco F5 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    पोको एफ 5 5जी को चारकोल ब्लैक, इलेक्ट्रिक ब्लू और स्नो स्टॉर्म व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है। फोन को इंट्रोडक्टरी ऑफर में 26,999 रुपये और 30,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन को 16 मई से फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

    Poco F5 5G को डुअल सिम और MIUI 14 पर आधारित एंड्रॉयड 13 के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 93.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 1920Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ 100 प्रतिशत कवरेज के साथ DCI-P3 कलर गैमोट, डॉल्बी विजन और HDR10 + का सपोर्ट है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है।

    नया पोको फोन क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR5X रैम से लैस है। रैम को 7GB वर्चुअल रैम के साथ 19GB तक बढ़ाया जा सकता है। Poco F5 5G में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। इसमें IP53-रेटेड स्पलैश-रेसिस्टेंट बिल्ड भी है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए Poco F5 5G में 3725mm स्क्वायर हीट डिसिपेशन एरिया और ग्रेफाइट शीट्स की 14 लेयर के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें