दिल्ली के इस कंपनी ने लॉन्च की स्मार्टवॉच समेत लॉन्च किए चार नए प्रोडक्ट, जानें कीमत और फीचर्स

देश की राजधानी नई दिल्ली की PLAY नाम की एक स्टार्टअप कंपनी ने बाजार में अपनी स्मार्टवॉच PLAYFIT SW75 पेश की है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है और इसकी बिक्री 29 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल में होगी। स्मार्टवॉच के अलावा कंपनी ने फिटनेस बैंड और नेकबैंड भी पेश किए हैं।
PLAYFIT SW75 की स्पेसिफिकेशन
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.3 इंच की कलर डिस्प्ले दी गई है जिसमें टच का सपोर्ट है। इसमें 210 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 47 दिन के बैकअप का दावा किया है। इसकी बॉडी स्टील की है। इस स्मार्टवॉच में रियल टाइम हर्ट रेट मॉनिटर, 14 स्पोर्ट्स मोड्स, फीमेल हेल्थ केयर, स्लीप ट्रैक, मैसेज और कॉलिंग अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः Zoook Jazz Duo Review : ब्लूटूथ स्पीकर के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला एक बजट हेडफोन
इसके अलावा इसमें स्टेप काउंटर भी है। PLAYFIT SW75 को वाटरप्रूफ के लिए ATM 5 रेटिंग मिली है यानी यह स्मार्टवॉच में 50 मीटर गहरे पानी में जाने पर भी खराब नहीं होगी। इस पहनकर आप तैराकी भी कर सकते हैं।
N23 Wireless Neckband Earphones भी हुआ लॉन्च

PLAY ने स्मार्टवॉच के अलावा N23 वायरलेस नेकबैंड इयरफोन्स को भी लॉन्च किया है। ग्राहकों को इस इयरफोन में 6एमएम के डुअल ड्राइवर्स, गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा का सपोर्ट मिलेगा। N23 वायरलेस इयरफोन की कीमत 1,399 रुपये है और इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से जल्द ही शुरू होगी।
PLAYFIT 21 Fitness Band

कंपनी ने प्लेफिट 21 फिटबैंड को भारतीय बाजार में 1,299 रुपये की कीमत के साथ उतारा है। इस बैंड में 0.96 कलर डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस बैंड में ब्लूटूथ 4.2 और लेटेस्ट Nordic nRF52832 चिपसेट दिया गया है। वहीं, कंपनी ने इस बैंड में हार्ट रेट मॉनिटर, स्टॉपवॉच और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, ग्राहक इस फिटनेस बैंड को ब्लैक, पर्पल और ब्लू कलर के ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।
PLAYFIT & PLAYGO को किया गया पेश

कंपनी ने इस बैंड को भारत में पेश किया है। ग्राहक प्लेफिट 53 फिटनेस बैंड को 1,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। वहीं, इस बैंड की सेल अमेजन पर होगी। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस बैंड में 2.5 कर्व्ड ग्लास के साथ टच इंटरफेस दिया है।
इसके साथ ही यूजर्स को इस बैंड में 0.96 कलर डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ने प्लेफिट 53 फिटनेस बैंड में हार्ट रेट मॉनिटर, स्टेप काउंट मॉनिटर और स्लीप ट्रैकर जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, ग्राहकों के लिए यह फिटनेस बैंड रेड, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
बता दें कि PLAY दिल्ली की एक नई स्टार्टअप कंपनी है जिसने वियरेबल और ऑडियो बाजार में एंट्री की है। कंपनी की शुरुआती 2019 में ही हुई है। इसकी लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी के सीईओ और संस्थापक संदीप बंगा ने कहा, भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर हम उत्साहित हैं। बाजार में उपभोक्ताओं के लिए बढ़ती रुचि और पसंद दिखाई दे रही है। युवा आजकल हाई-क्वालिटी डिवाइस की मांग कर रहे हैं जिसे हम पूरा करने की कोशिश करेंगे।'
- मुंबई पुलिस ने ‘OnePlus 7T’ के कैमरे की बना दी ट्रैफिक लाइट्स, लोगों को दिया खास संदेश
- LG Q60 भारत में हुआ लॉन्च, फुल विजन डिस्प्ले के साथ मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा
- Samsung Galaxy A70s भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 64MP का कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी मिलेगा
- OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की कीमत में आई गिरावट, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन