पैनासोनिक ने 6,290 रुपये में लॉन्च किया 4G स्मार्टफोन

पैनासोनिक ने भारत में एक अपना नया स्मार्टफोन पी9 लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत सिर्फ 6,290 रुपये है। साथ ही इतनी कम कीमत में 4जी नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। इस फोन की बिक्री देशभर के रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है। यह फोन ब्लैक और शैंपेन कलर वेरियंट में मिलेगा।
पैनासोनिक पी9 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन के सबसे खास फीचर की बात करें तो इसमें क्विक स्विचिंग नाम का फीचर है जिसकी मदद से सबसे ज्याादा यूज किए जाने वाले ऐप के बीच स्विच किया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में एक 'Quick Reply' फीचर भी है जिससे सीधे नोटिफिकेशन पैनल से ही मैसेज का जवाब दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः बिना इंटरनेट फ्री में ऐसे करें WhatsApp जैसी चैटिंग
फोन में 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले, क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4..0, वाई-फाई, जीपीएस, एफएम रेडियो और 2210 एमएएच की बैटरी है।