12 सितंबर को लॉन्च होगा iOS 11, ये 5 फीचर्स बदल देंगे iPhone इस्तेमाल का तरीका

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Sep 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
iOS 11 set to launch on 12 september in apple event, here is the best 5 featurs
iOS 11 Feature

    एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार iOS 11 के लॉन्चिंग का समय आ ही गया है। 12 सितंबर को होने वाले एप्पल के इवेंट में आईओएस 11 दुनिया के सामने आएगा। इससे पहले वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2017 (WWDC 2017) में iOS 11 का अनाउंसमेंट हुआ था। तो आइए लॉन्चिंग से पहले जानते हैं iOS 11 के टॉप 5 फीचर्स।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp यूज करने के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे

    iOS 11 Feature
    iOS 11 Feature

    कैमरा/फोटो/वीडियो ऐप अपडेट

    आईओएस 11 में कैमरा ऐप हाई-एफिशियंसी वीडियो कोडिंग को सपोर्ट करेगा। इसका मतलब ये है कि कंप्रेस करने के बाद भी वीडियो की क्वालिटी खराब नहीं होगी। रियल टाइम में फोटो और वीडियो एडिटिंग की सुविधा मिलेगी। नए ओएस में High Efficiency Image File Format (HEIF) तकनीक है। इसका फायदा ये होगा कि फोटो की साइज करने पर भी क्वालिटी बरकरार रहेगी।

    iOS 11 Feature
    iOS 11 Feature

    नए आईओएस के साथ स्मार्ट हुआ Siri

    आईओएस में आने वाले सिरी पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा। सिरी अब मेल और फीमेल दोनों की आवाज में रिस्पॉन्ड करेगा। साथ ही इसकी आवाज नेचुरल होगी। आईओएस 11 का सिरी ऑन डिवाइस लर्निंग तकनीक से लैस होगा। यानी यह आपको संभावित नोटिफिकेशन भेजेगा और आपके सवालों के जवाब देगा। ये नोटिफिकेशन आपके ब्राउजिंग हिस्ट्री के आधार पर मिलेंगे। इसके अलावा सिरी अब अंग्रेजी से चाइनीज, फ्रेंच, इटैलियन, स्पैनिश जैसी कई भाषाओं में रिस्पॉन्ड करेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें