सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के फेशियल रिकॉग्निशन में बड़ी सेंध, फोटो से खुल गया लॉक

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Sep 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 8 Facial Recognition bypassed by a Photo
Samsung Galaxy Note 8 Facial Recognition

    सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। वहीं गैलेक्सी नोट 8 के लिए भारत में रजिस्ट्रेशन भी लिए जा रहे हैं। इस बीच इस फोन की एक बड़ी खामी सामने आई है। फोन के फेशियल रिकॉग्निशन को फोटो के जरिए बायपास किया गया है।

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से करें रजिस्टर

    दरअसल ट्विटर परर @MelTajon हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। वीडियो में फोटो से गैलेक्सी नोट 8 के फेशियल रिकॉग्निशन को फोटो के जरिए खोल कर दिखाया गया। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक Mel Tajon वेब डेवलपर हैं।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Note 8 Facial Recognition Test: pic.twitter.com/dVooMPMgfh — Mel Tajon (@MelTajon) September 2, 2017

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दूसरे फोन के फोटो को दिखाकर लॉक को खोला गया है। Mel Tajon के दावे के मुताबिक उन्होंने ऐसा कई बार किया है और फोटो से फोन का लॉक खुल गया है। हालांकि सैमसंग ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि इससे पहले लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस8 में भी ऐसी खामी मिली थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें