पैनासोनिक ने लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Sat, 13 May 2017 03:51 PM IST
Panasonic Eluga Ray and P85 launched with discount offer

    पैनासोनिक ने अपने दो स्मार्टफोन पी85, ऐल्युगा रे को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन में 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बीग 10 सेल का हिस्सा है।

    पैनासोनिक एल्युगा रे पर सेल में 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये है। जबकि पैनासोनिक पी85 पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन की डिस्काउंट के बाद कीमत 4,999 रुपये है।

    जानें स्मार्टफोन के फीचर

    पैनासोनिक ने लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

    पैनासोनिक एल्युगा रे

    एल्युगा रे में आर्बो आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस असिस्टेंट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर काम करता है। फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 3 जीबी रैम 16 जीबी स्टोरेज दिया गया है।

    जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। एल्युगा रे में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है, साथ ही स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

    पैनासोनिक पी85

    वहीं पैनासोनिक पी85 स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमौलो 6.0 पर काम करती है। स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज का क्वॉड-कोर प्रोसोसर लगा है। फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

    और पढ़ें...