Panasonic के दो स्मार्टफोन Eluga Ray Max और Eluga Ray X लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Mar 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
Panasonic Eluga Ray Max and Eluga Ray X Launched in India read full specification
पैनासोनिक

    जापानी कंपनी पैनासोनिक ने भारत में दो दमदार स्मार्टफोन एलुगा रे मैक्स और एलुगा रे एक्स किया है। इन दोनों स्मार्टफोन की खासियत इनमें पैनासोनिक का आर्बो वर्चुअल असिस्टेंट है। कंपनी का दावा है कि यह असिस्टेंट गूगल असिस्टेंट से ज्यादा समझदार है जिससे यूजर को काफी मदद मिलेगी।

    पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स 32 जीबी और 64 जीबी के स्टोरेज में उपलब्ध होगा। 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट 12,499 रुपये है। दोनों फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अगले सप्ताह से फ्लिपकार्ट पर होगी। हालांकि फोन में एलुगा रे मैक्स में आर्बो वर्चुअल असिस्टेंट कुछ दिन बाद अपडेट के जरिए मिलेगा।

    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन

    एलुगा रे मैक्स
    एलुगा रे मैक्स - फोटो : bgr

    पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स

    पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ 5.2 इंच की फुल-एचडी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 32/64 जीबी स्टोरेज, 1.4GHz ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और 3,000 एमएएच की क्विक चार्जिंग 3.0 सपोर्ट बैटरी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    एलुगा रे एक्स
    एलुगा रे एक्स - फोटो : The Mobile Indian

    पैनासोनिक एलुगा रे एक्स

    पैनासोनिक एलुगा रे एक्स में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज चिपसेट प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, फिंगरप्रिंट सेंसर, 32 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और बैटरी 4,000 एमएएच की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें