Orpat ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट फैन, 65% बिजली बचत का है दावा
इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बूस्ट मोड में यदि वोल्टेज 160 वोल्ट तक गिर जाता है या पावर से 260 बोल्ट तक बढ़ जाता है तो पंखा एक समान 370-380 आरपीएम पर चलता रहता है।

विस्तार
छोटे घरेलू और रसोई उपकरणों के निर्माण में अग्रणी कंपनी ऑरपेट ग्रुप ने भारतीय बाजार में स्मार्ट फैन की नई सीरीज मनीसेवर फैन पेश की है। ऑरपेट के इस मनीसेवर स्मार्ट फैन की शुरुआती कीमत 3,100 रुपये है। कंपनी के मुताबिक 'मनीसेवर' स्मार्ट फैन बीएलडीसी (ब्रशलेस डीसी) तकनीक पर काम करता है। बता दें कि बीएलसीडी तकनीक बिजली की खपत को कम करने में मदद करती है।
कंपनी के दावे के मुताबिक इस मनीसेवर फैन रेंज के इस्तेमाल से बिजली का बिल 65 फीसदी तक कम हो सकता है। इस सीरीज के सभी फैन को 5 स्टार की रेटिंग मिली है। दावे के मुताबिक सामान्य पंखे जहां 75 वॉट बिजली की खपत करते हैं, वहीं मनीसेवर महज 28 वॉट की खपत करता है। बिजली की खपत कम करने से प्रति वर्ष बिजली के बिल पर 65 प्रतिशत से अधिक की बचत होती है।
मनीसेवर पंखा इन्वर्टर पर लगे सामान्य पंखे की तुलना में तीन गुना बेहतर काम करता है और यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से दोगुना सुरक्षित भी है। इसके अलावा इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बूस्ट मोड में यदि वोल्टेज 160 वोल्ट तक गिर जाता है या पावर से 260 बोल्ट तक बढ़ जाता है तो पंखा एक समान 370-380 आरपीएम पर चलता रहता है। इसके साथ ही हवा की मात्रा में कोई कमी नहीं होती है।
इस फैन को मोबाइल एप से भी ऑपरेट किया जा सकता है। एप का इस्तेमाल फैन रिमोट के तौर पर किया जा सकता है। ऐसे में आपको पंखे के साथ रेगुलेटर की जरूरत नहीं होगी। मनीसेवर स्मार्ट फैन एलईडी लाइट, स्लीप मोड के साथ स्मार्ट रिमोट, बूस्टर और टाइमर मोड के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह फैन 99.2 फीसदी तक कीटाणुओं से सुरक्षा करता है।
- Soundcore Liberty Air 2 Pro Review: बढ़िया साउंड क्वॉलिटी के साथ शानदार ANC का सपोर्ट
- साइबर अटैक: महामारी के दौरान वसूली के मामलों में पांच सौ फीसद की वृद्धि, जरूरत है एक नए इंटरनेट की
- नई लॉन्चिंग: Samsung 18 जून को भारत में लॉन्च करेगा दो टैबलेट, मिलेगी 10090mAh की बैटरी
- सोशल मीडिया: क्या है ट्विटर की पॉलिसी, किन मामलों में लगाता है मैनिपुलेटेड मीडिया का लेवल