नई लॉन्चिंग: Samsung 18 जून को भारत में लॉन्च करेगा दो टैबलेट, मिलेगी 10090mAh की बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Jun 2021 05:05 PM IST
सार

Galaxy Tab S7 FE में भी एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इसमें 12.4 इंच की WQXGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है। इसमें स्नैपड्रैगन 750G प्रोससेर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S7 FE and Galaxy Tab A7 Lite set to launch in India on June 18
Samsung Galaxy Tab A7 Lite - फोटो : samsung

    विस्तार

    Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite की भारत में लॉन्चिंग तारीख कंफर्म हो गई है। इन दोनों टैब को 18 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों टैब को पिछले महीने ही ग्लोबली लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy Tab A7 Lite एक किफायती टैबलेट होगा। लॉन्चिंग से पहले इन दोनों टैब को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite की बिक्री 23 जून से होगी।

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite, Galaxy Tab S7 FE की कीमत

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite की शुरुआती कीमत 149 पाउंड यानी करीब 15,300 रुपये है। यह कीमत Wi-Fi वेरियंट की है, वहीं Samsung Galaxy Tab A7 (LTE) मॉडल की कीमत 179 पाउंड यानी करीब 18,400 रुपये है। इस टैबलेट को ग्रे और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा। Samsung Galaxy Tab S7 FE के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 589 पाउंड यानी करीब 60,600 रुपये है। इस टैब को मास्टिक ब्लैक, मायस्टिक सिल्वर, मायस्टिक ग्रीन और मायस्टिक पिंक कलर में खरीदा जा सकता है। दोनों टैब की भारतीय कीमत के बारे में 18 जून को ही जानकारी मिल पाएगी।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core 3.1 है। इस टैब में 8.7 इंच की WXGA+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1340x800 पिक्सल है। टैब में ऑक्टकोर प्रोसेसर है जो कि मीडियाटेक हीलियो P22T (MT8786T) है। यह टैब 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Galaxy Tab A7 Lite में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5, GPS, USB टाईप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 5100mAh की बैटरी है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Tab S7 FE स्पेसिफिकेशन

    Galaxy Tab S7 FE में भी एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इसमें 12.4 इंच की WQXGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है। इसमें स्नैपड्रैगन 750G प्रोससेर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5, GPS और USB टाईप सी पोर्ट मिलेगा। इसमें AKG पावर्ड स्टीरियो स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है। इसके साथ S Pen स्टाइलस का भी सपोर्ट है। इस टैब में 10090mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें