Soundcore Liberty Air 2 Pro Review: बढ़िया साउंड क्वॉलिटी के साथ शानदार ANC का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Jun 2021 09:23 AM IST
सार

कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने वायरलेस ईयरपॉड्स Soundcore Liberty Air 2 Pro को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसमें एडवांस्ड ऐक्टिव नॉइज-कैंसीलेशन (एएनसी), पारदर्शिता और प्योरनोट ड्राइवर टेक्नोलॉजी है।

विज्ञापन
Anker Soundcore Liberty Air 2 Pro Review best anc and sound quality under Rs 10000
Anker Soundcore Liberty Air 2 Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    स्मार्टफोन पॉवर एसेसीरीज में Anker का बड़ा नाम है। एंकर के चार्जर, वायरलेस चार्जर, पोर्टेबल चार्जर और केबल बाजार में आसानी से देखने को मिल जाएंगे, लेकिन आपको हैरानी होगी कि एंकर के पास ऑडियो प्रोडक्ट्स भी हैं। एंकर के ऑडियो प्रोडक्ट उसके सब-ब्रांड Soundcore के तहत पेश किए जाते हैं। कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने वायरलेस ईयरपॉड्स Soundcore Liberty Air 2 Pro को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसमें एडवांस्ड ऐक्टिव नॉइज-कैंसीलेशन (एएनसी), पारदर्शिता और प्योरनोट ड्राइवर टेक्नोलॉजी है। इसके साथ 18 महीनों की वारंटी मिल रही है।लिबर्टी एयर 2 प्रो एंकर की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग पर 2 घंटे का प्लेटाइम मिलेगा। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या 10,000 रुपये की रेंज में लिबर्टी एयर 2 प्रो बेस्ट ईयरपॉड्स है?

    Soundcore Liberty Air 2 Pro Review: स्पेसिफिकेशन

    Soundcore Liberty Air 2 Pro Review
    Soundcore Liberty Air 2 Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    कंपनी ने Soundcore Liberty Air 2 Pro में खासतौर पर प्योरनोट ड्राइवर टेक्नोलॉजी दी है जिसे लेकर दावा है कि इस 11एमएम के ड्राइवर को बनाने के लिए एक हजार नैनो लेयर्स का इस्तेमाल हुआ है, ताकि सभी फ्रीक्वेंसीज पर सही आवाज और स्पष्टता मिले। प्योरनोट ड्राइवर टेक्नोलॉजी बास को 45 फीसदी तक बढ़ाती है। इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन भी है। न्वाइज कैंसिलेशन के लिए तीन मोड्स हैं जिनमें ट्रांसपोर्ट मोड, आउटडोर मोड और इनडोर मोड शामिल हैं। लिबर्टी एयर 2 प्रो को साउंडकोर एप के जरिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    Soundcore Liberty Air 2 Pro Review: बढ़िया साउंड क्वॉलिटी के साथ शानदार ANC का सपोर्ट

    दोनों ईयरबड्स में तीन-तीन माइक्रोफोन हैं। बॉक्स में आपको 9 साइज के अलग सिलिकॉन ईयरटिप्स मिलेंगे। लिबर्टी एयर 2 प्रो एंकर की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग पर 2 घंटे का प्लेटाइम मिलेगा। एएनसी के बिना बैटरी लेकर 26 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। लिबर्टी एयर 2 प्रो को चार रंगों में उपलब्ध है जिनमें ओनिक्स ब्लैक, टाइटेनियम व्हाइट, सफायर ब्लू और क्रिस्टल पिंक शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Soundcore Liberty Air 2 Pro Review: डिजाइन

    Soundcore Liberty Air 2 Pro Review
    Soundcore Liberty Air 2 Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिजाइन की बात करें तो इसे बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है। ऐसे में इस्तेमाल के दौरान इसकी फिटिंग शानदार रहती है। आप चाहें तो दौड़ें या टहलें, बड्स आपके कानों से गिरेंगे नहीं। ये काफी आरामदायक भी हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान कानों में दर्द नहीं होता है। बड्स के केस की साइज परफेक्ट है। इसे ना अधिक बड़ा और ना ही छोटा कहा जाएगा। केस को ओपन करने के लिए इस स्लाइड करना होगा। स्लाइड केस वाले ईयरबड्स भारतीय बाजार में बहुत ही कम आपको देखने को मिलेंगे। केस की बॉडी प्लास्टिक की है और ऊपर ग्रिपिंग अच्छी बनती है। चार्जिंग के लिए केस में टाइप-सी पोर्ट मिलता है। केस के आगे की ओर तीन बैटरी लेवल इंडिकेटर हैं। केस के ऊपर सिल्वर टेक्चर में कंपनी का लोगो है। दोनों बड्स में कंट्रोल के लिए टच का सपोर्ट दिया गया है। दोनों ईयरबड्स की साइज परफेक्ट और चार्जिंग पिन बीच में दिया गया है। कुल मिलाकर कहें तो इसकी डिजाइन हमें पसंद आई।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें