Oppo Watch जल्द होगी भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं शानदार फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 10 Jul 2020 04:03 PM IST
सार

Oppo Watch जुलाई के तीसरे हफ्ते में होगी भारत में लॉन्चयूजर्स को मिल सकते हैं शानदार फीचर्सनहीं मिली ओप्पो वॉच की कीमत की जानकारी

विज्ञापन
Oppo Watch soon launch in india know expected price and specifications
oppo watch - फोटो : social media

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने मार्च में अपनी पहली स्मार्टवॉच Oppo Watch को चीन में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टवॉच को भारत में पेश करने वाली है। इस बात की जानकारी माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट से मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ओप्पो वॉच की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    Oppo Watch की रिपोर्ट

    माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई के तीसरे सप्ताह में ओप्पो वॉच को रेनो 4 प्रो स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि, इस रिपोर्ट में ओप्पो वॉच की लॉन्चिंग तारीख और कीमत का जिक्र नहीं किया गया है।

    विज्ञापन

    Oppo Watch की कीमत

    ओप्पो वॉच की कीमत को लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस वॉच को चीन में 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) प्राइस टैग के साथ पेश किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Lava Z61 Pro vs Realme C2: कीमत से लेकर फीचर्स तक किसमें कितना है दम?

    Oppo Watch की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो 41एमएम वाली वॉच में 1.6 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें दो फिजिकटल बटन दिए गए हैं। वहीं 46एमएम वाली स्मार्टवॉच में 1.91 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। Oppo Watch को फिलहाल एंड्रॉयड सपोर्ट के साथ पेश किया है और जल्द ही इसका आईओएस सपोर्ट वाला वर्जन भी पेश होगा। इस वॉच में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन वियर 2500 प्रोसेसर मिलेगा जिसमें पावर सेविंग मोड भी है।

    इसके अलावा इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फिटनेस मोड दिया गया है। 46mm वेरियंट को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM और 41mm वेरियंट को 3ATM की रेटिंग मिली है। इसके अलावा वॉच में हर्ट रेट मॉनिटर और स्लीप ट्रैकिंग फीचर है। इस वॉच में ईसिम का सपोर्ट, फास्ट चार्जिंग, म्यूजिक प्लेबैक, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। 41एमएम वाले वेरियंट में 300mAh की और 46 एम वाले वेरियंट में 430mAh की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें