Lava Z61 Pro vs Realme C2: कीमत से लेकर फीचर्स तक किसमें कितना है दम?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Jul 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Lava Z61 Pro vs Realme C2 Price in India Specifications and camera Compared
Lava Z61 Pro vs Realme C2 - फोटो : amarujala

    लावा ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Lava Z61 Pro लॉन्च किया है जो कि एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। लावा के इस फोन में सिंगल कैमरा और ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। Lava Z61 Pro का मुकाबला चाइनीज कंपनी रियलमी के एंट्री लेवल स्मार्टफोन Realme C2 से है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन में किस फोन में कितना दम है?

    Realme C2
    Realme C2 - फोटो : Flipkart

    Lava Z61 Pro vs Realme C2: कीमत

    सबसे पहले कीमत की बात करें तो Lava Z61 Pro की कीमत 5,774 रुपये है। यह फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के एक ही वेरियंट में है। यह फोन अंबर रेड और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में है। Realme C2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,499 रुपये है। वहीं 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,499 रुपये है। इस फोन को डायमंड ब्लैक और डायमंड ब्लू कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

    रियलमी सी2 रिव्यू
    रियलमी सी2 रिव्यू - फोटो : amar ujala

    Lava Z61 Pro vs Realme C2: स्पेसिफिकेशन

    दोनों फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है और दोनों में एंड्रॉयड 9.0 पर काम करते हैं। लावा जे61 प्रो में स्टॉक एंड्रॉयड मिलता है जबकि रियलमी सी2 ColorOS 6.0 मिलता है। Lava Z61 Pro में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है और Realme C2 में 6.1 इंच की HD+ डिस्प्ले है। Lava Z61 Pro में बेनाम ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6GHz है, वहीं रियलमी सी2 में मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें