Samsung Galaxy Tab S7+ लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ जल्द ग्लोबल बाजार में लेगा एंट्री: रिपोर्ट
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 प्लस गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट हो सकता है लॉन्चयूजर्स को इस टैबलेट में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्लस प्रोसेसरप्रीमियम रेंज में हो सकती है इसकी कीमत

विस्तार
कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप टैबलेट गैलेक्सी एस7 प्लस (Samsung Galaxy Tab S7+) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस टैबलेट से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि गैलेक्सी टैब एस7 प्लस लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अगामी गैलेक्सी एस7 प्लस टैबलेट की लॉन्चिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
सैम मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 प्लस टैबलेट को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस टैबलेट में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 प्लस चिपसेट दी जा सकती है, जो आम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर की तुलना में 10 गुना तेज काम करेगी।
सामने आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, गैलेक्सी टैब एस7 प्लस टैबलेट में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस अगामी टैबलेट में एमोलेड डिस्प्ले और एस-पेन का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, अभी तक अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।