Realme Narzo 10A की फ्लैश सेल आज, मिलेंगे शानदार ऑफर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 10 Jul 2020 10:25 AM IST
सार

Realme Narzo 10A स्मार्टफोन की आज है प्लैश सेलग्राहकों को मिलेगा पांच फीसदी कैशबैकशुरुआती कीमत है 8,999 रुपये

विज्ञापन
Realme Narzo 10A flash sale today in india know price offers and specifications
Realme Narzo 10A - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    अगर आप किफायती स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज (10 जुलाई 2020) रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Narzo 10A की फ्लैश सेल है। इस स्मार्टफोन की फ्लैश सेल कंपनी की आधिकारिक साइट के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। इस सेल में नार्जो 10ए स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर शानदार डिस्काउंट से लेकर आकर्षक ऑफर तक मिलेंगे। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी सरकार द्वारा तय किए गए कंटेनमेंट जोन में नहीं की जाएगी।

    रियलमी नार्जो 10ए स्मार्टफोन को 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसके पहले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी का कैशबैक मिलेगा, जबकि एक्सिस बैंक बज से पेमेंट करने पर दस फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर Helio G70 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें