आज भारत में लॉन्च होगा दमदार कैमरा वाला Oppo F5

ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो एफ5 फिलिपिंस के बाद आज भारच में लॉन्च हो रहा है। फोन की लॉन्चिंग दोपहर 12.30 बजे से होगी। इस फोन में खास एआई पावर्ड ब्यूटी रिकॉग्निशन फीचर है यानी यह फोन सुंदर लोगों की पहचान कर लेगा। ब्यूटी रिकॉग्निशन के अलावा इस फोन में बिना बेजल वाली डिजाइन है। साथ ही फोन का कॉर्नर राउंड होगा। इस फोन का फ्रंट कैमरा ब्यूटी रिकॉग्निशन फीचर के साथ 20 मेगापिक्सल का है।
ओप्पो एफ5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo F5 में 5 इंच की एज-टू-एज फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो18:9 है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.1, ट्रिपल कार्ड स्लॉट (2 सिम, 1 मेमोरी कार्ड), मीडिया टेक का ऑक्टाकोर MT6763T प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM माली G71 MP2 800MHz जीपीयू है।
ये भी पढ़ेंः सिर्फ 4,890 रुपये में खरीदें 8MP फ्रंट कैमरे वाला यह मेड इन इंडिया फोन
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें AI ब्यूटी रिकॉग्निशन फीचर के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। AI ब्यूटी रिकॉग्निशन चेहरे के एक-एक डॉट को स्कैन करता है। फोन में 3200mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 2.4/5GHz 802.11 a/b/g/n, Bluetooth 4.2, GPS और OTG सपोर्ट है। इस फोन की शुरुआती कीमत PHP 15,990 यानी करीब 20,000 रुपये होगी।