यह है सबसे सस्ता डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 5,999 रुपये

अगर आप भी डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट कम होने के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब सिर्फ 6 हजार रुपये से कम में आपके पास डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन हो जाएगा।
दरअसल itel मोबाइल इंडिया ने भारत का सबसे सस्ता डुअल कैमरा वाला फोन S21 पेश किया है। इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है। इस फोन में दो फ्रंट कैमरे हैं जिनमें एक 2 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।
आईटेल एस21 की स्पेसिफिकेशन

S21 में 5 इंच की आईपीएस डिस्प्ले, 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0, 4G VoLTE, फिंगरप्रिंट स्कैनर, मीडियाटेक का क्वॉडकोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-T860 MP1 जीपीयू और 2,700mAh की बैटरी है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2MP+5MP का फ्रंट कैमरा है।