Google Pixel 2 की बिक्री भारत में शुरू, मिल रही है 3 साल की वारंटी

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Nov 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
Google Pixel 2 available in India with 2 years warranty
Google Pixel 2

    गूगल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल 2 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है।

    Google Pixel 2 फ्लिपकार्ट के अलावा रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, पूर्विका, संगीता मोबाइल्स, विजय सेल्स और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर में भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Go ogle Pixel 2 को मिला दुनिया के बेस्ट स्मार्टफोन कैमरा का खिताब

    वहीं पिक्सल 2 एक्सएल की बिक्री 16 नवंबर से शुरू होगी। पिक्सल 2 की कीमत भारत में 61,000 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 64 जीबी मॉडल मिलेगा। वहीं, 128 जीबी मॉडल की कीमत 70,000 रुपये है। फोन के साथ 2 साल की वारंटी मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल पिक्सल 2 के साथ मिलने वाले ऑफर्स

    Google Pixel 2
    Google Pixel 2

    फ्लिपकार्ट पर इन दोनों फोन के साथ कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 11,990 रुपये का सेनहाइजर हेडसेट फ्री में मिलेगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके ईएमआई पर फोन लेने पर 8,000 रुपये का कैशबैक, चुनिंदा स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर एक्स्ट्रा 5,000 रुपये की छूट, बिना ब्याज वाले ईएमआई की सुविधा है। वहीं सोशल मीडिया कॉन्टेस्ट के जरिए 5 चुनिंदा विजेताओं को गूगल डेड्रीम व्यू 2 हेडसेट मिलेगा।

    Google Pixel 2 की स्पेसिफिकेशन

    Google Pixel 2
    Google Pixel 2

    इस फोन में 5 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 और 128 जीबी स्टोरेज और 2700 एमएएच की बैटरी है। फोन एंड्रॉयड ऑरियो 8.0 के साथ बाजार में आएगा। फोन कैमरे की बात करें तो इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइजेशन से लैस है। वहीं फ्रंट कैमरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का है। Google Pixel 2 के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 61,000 रुपये, 128GB वेरियंट की कीमत 70,000 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें