सिर्फ 4,890 रुपये में खरीदें 8MP फ्रंट कैमरे वाला यह मेड इन इंडिया फोन

अगर आप भी 5 हजार रुपये से कम कीमत में दमदार सेल्फी स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी कार्बन ने नया फोन K9 Smart Selfie लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। बता दें कि इससे पहले कंपनी Titanium Jumbo लॉन्च किया था जिसकी कीमत 6,490 रुपये है।
Karbonn K9 Smart Selfie की कीमत और स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले, 1.1GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
इसके अलावा फोन में 2300mAh की बैटरी, ब्लूटूथ, GPS, GPRS/ EDGE, 3G, VoLTE (4G), Wi-Fi, डुअल सिम सपोर्ट, फोटो-वीडियो एडिटर जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन की कीमत सिर्फ 4,890 रुपये है।