Oppo F5 की बिक्री भारत में शुरू, इसमें है 20MP का फ्रंट कैमरा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Nov 2017 11:00 AM IST
Oppo F5 goes to sale in India today via flipkart
Oppo F5

    ओप्पो ने हाल ही में भारत में अपना नया फोन ओप्पो एफ5 लॉन्च किया था, वहीं आज से इस फोन की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें ब्यूटी रिकॉग्निशन के साथ दिया गया 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। आपको बताते चलें कि भारत से पहले इस फोन को कंपनी ने फिलीपींस में लॉन्च किया था।

    Oppo F5 की स्पेसिफिकेशन

    Oppo F5
    Oppo F5

    इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में ब्यूटी रिकॉग्निशन फीचर के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में एक आइरिस टूल भी है जिससे तस्वीरों में आंखें ज्यादा चमकदार दिखेंगी। फोन में मीडियाटेक का एमटी6737टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।

    इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Bluetooth v4.2, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, GPS/ A-GPS, Micro-USB, 3.5mm ऑडियो जैक और 3200mAh की बैटरी है। इसके अलावा फोन में फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है।

    Oppo F5 की भारत में कीमत

    Oppo F5
    Oppo F5

    Oppo F5 भारत में 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरियंट में लॉन्च हुआ है। इसके 4 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 19,990 रुपये और 6 जीबी रैम की कीमत 24,990 है। यह फोन रेड और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम वेरियंट की बिक्री 9 नंवबर से फ्लिपकार्ट पर होगी, वहीं 6 जीबी रैम वाले वेरियंट की बिक्री दिसंबर में शुरू होगी।

    और पढ़ें...